पटियाला हाउस कोर्ट ने एआई समिट प्रदर्शन मामले में गिरफ्तार 10 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई पूरी कर ली है। पुलिस ने एक आरोपी सिद्धार्थ की चार दिन की हिरासत मांगी।

जानबूझकर ऐसी जगह पर प्रदर्शन किया गया
दिल्ली पुलिस ने जमानत याचिकाओं का विरोध करते हुए कहा कि शाहीन बाग प्रदर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था प्रदर्शन अधिकार हो सकता है, लेकिन राष्ट्र की छवि नहीं खराब होनी चाहिए। पुलिस ने कहा कि समिट में विदेशी डेलीगेट्स और विदेशी मीडिया मौजदू था और जानबूझकर ऐसी जगह पर प्रदर्शन किया गया, जबकि प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर और दूसरी जगह भी है।
