ईरानी गोलीबारी के बावजूद भारतीय ध्वज वाला जहाज ‘देश गरिमा’ मुंबई बंदरगाह पर सुरक्षित पहुंच गया, जिसमें 97,000 मीट्रिक टन से अधिक कच्चा तेल और 31 भारतीय क्रू सदस्य थे।
यह पश्चिम एशिया में 28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध के बाद से होर्मुज होकर भारत पहुंचने वाला दसवां जहाज है। हालांकि विदेश मंत्रालय का कहना है कि अभी भी 14 भारतीय ध्वज वाले जहाज होर्मुज स्ट्रेट में फंसे हैं।बता दें कि होर्मुज स्ट्रेट ईरानी नौसेना की ओर से की गई गोलीबारी के चलते दो अन्य भारतीय जहाजों ‘सनमार हेराल्ड’ और ‘जग अर्नव’ को शनिवार को वापस लौटना पड़ा था जबकि देश गरिमा टैंकर वहां से निकल आया था।

