दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस तेजस कारिया ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दायर अवमानना याचिका की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। यह मामला अब किसी अन्य पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाएगा क्योंकि जस्टिस कारिया पहले केजरीवाल की पत्नी से जुड़े एक मामले में पेश हुए थे।

न्यायमूर्ति तेजस कारिया वर्ष 2024 में केजरीवाल की पत्नी के खिलाफ दायर एक याचिका में फेसबुक की तरफ से पेश हुए थे। केजरीवाल सहित अन्य के खिलाफ एक जनहित याचिका दायर की गई है।
इसमें आरोप लगाया गया है कि आबकारी घोटाला मामले में रिक्यूजल से जुड़ी केजरीवाल की अर्जी पर सुनवाई की कोर्ट की कार्यवाही को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया गया है, जोकि अदालत की अवमानना का मामला है।
