अरविंद केजरीवाल ने अहमदाबाद में AAP कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर भ्रष्टाचार और डर की राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता बदलाव के लिए तैयार है। केजरीवाल ने ‘करदा प्रथा’ खत्म करने, युवाओं को रोजगार और किसानों को समर्थन देने का वादा किया। उन्होंने भाजपा के दमनकारी प्रयासों की निंदा करते हुए कहा कि AAP गुजरात में सत्ता परिवर्तन करेगी, जैसे दिल्ली और पंजाब में किया।

अहमदाबाद में ‘आप’ गुजरात के कार्यकर्ता शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विनाशकाले विपरित बुद्धि। जब आदमी का विनाश आता है, तो भगवान सबसे पहले उसकी बुद्धि खत्म कर देता है। गुजरात में भाजपा का भी यही हाल हो रहा है। 30 साल के बाद भाजपा की सत्ता अब हिलने लगी है और उनके जाने का समय आ गया है। भाजपा के विनाश का समय आ गया और भगवान ने भाजपा की बुद्धि खत्म करनी शुरू कर दी है। भाजपा ने ‘आप’ कार्यकर्ताओं के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को रोकने की पूरी कोशिश की। हमारी निकोल में मीटिंग होनी थी। इन्होंने हमारी स्टेज तोड़ दी। कुर्सियां फेंक दी और परमिशन खत्म कर दी। भाजपा की पूरी कोशिशों के बाद भी ‘आप’ पदाधिकारियों की मेहनत से यह सभा हुई और भारी तादात में कार्यकर्ता शामिल हुए।
