चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के नेतृत्व में धार्मिक संगठनों को चीनी संस्कृति के अनुरूप ढालने का अभियान चल रहा है, जिसमें ईसाइयों को विशेष रूप से निशाना बनाया जा रहा है। ‘सीलोन वायर न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, कई चर्च और क्रॉस ध्वस्त किए गए हैं, बाइबिल रखने पर सख्ती है, और पादरियों को हिरासत में लिया जा रहा है।

श्रीलंका के प्रमुख मीडिया आउटलेट ‘सीलोन वायर न्यूज’ की एक रिपोर्ट में विस्तार से बताया गया है कि इस अभियान के परिणामस्वरूप कई चर्चों और क्रॉस को ध्वस्त कर दिया गया है, बाइबिल रखने पर सख्ती की जा रही है और सरकार द्वारा अधिकृत न की गई धार्मिक सामग्रियों पर प्रतिबंध या उन्हें जब्त कर लिया गया है।
