नई दिल्ली। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक निजी बार में शुरू हुआ मामूली विवाद सड़क पर हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि युवकों के एक समूह ने कार से दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि उसकी नाबालिग दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गई।
पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों बालामुरुगन (21), जोशवा (19) और किशोर कुमार (19) को गिरफ्तार किया है। मृतक युवती की पहचान यांसी (18) के रूप में हुई है, जो श्रीलंकाई शरणार्थी परिवार से थी और विलुप्पुरम जिले में रहती थी।

