मणिपुर के चूड़चंदपुर जिले में कुकी उग्रवादियों ने मैतेयी समुदाय के एक युवक का अपहरण कर लिया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इससे अशांत मणिपुर में तनाव और बढ़ गया है। हत्या के विरोध में मैतेयी समुदाय के लोगों ने गुरुवार को काकचिंग जिले में प्रदर्शन किया।

इंफाल पूर्वी जिले के कुछ हिस्सों में भी विरोध प्रदर्शन हुआ
उन्होंने सड़कों पर टायर जलाए, वाहनों को रोका और धरना दिया। इंफाल पूर्वी जिले के कुछ हिस्सों में भी विरोध प्रदर्शन हुआ। मृतक की पहचान 38 वर्षीय मयांगलांबम ऋषिकांत सिंह के रूप में हुई है। उसका विवाह कुकी आदिवासी समुदाय की युवती चिंगनु हाओकिप से हुआ था। विवाह के बाद उसने अपना नाम बदलकर गिनमिनथांग कर लिया था।
