जालंधर। बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के पास ब्लास्ट मामले की जांच लगातार नए मोड़ ले रही है। अब जांच में यह तथ्य सामने आया है कि मामले में गिरफ्तार आरोपित उमरदीन के मोबाइल फोन पर घटना के समय तीन संदिग्ध मोबाइल नंबरों से लगातार काल आई थीं।
बताया जा रहा है कि यह काल पाकिस्तान से आई हो सकती हैं, जिसकी जांच की जा रही है। यह सारे नंबर घटना के बाद से बंद हैं। बताया जा रहा है कि आरोपितों को जो भी मदद मिली, वह अमृतसर बार्डर पार से आए आरोपित ने की। जांच एजेंसियां इन काल्स को महत्वपूर्ण कड़ी मानकर जांच कर रही हैं।

