ब्रह्मलीन महंत महेंद्र नाथ की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, मां पतेश्वरी मंदिर में पूजा के बाद गायों को खिलाया गुड़

बलरामपुर, 28 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित शक्तिपीठ देवीपाटन पहुंचे। यहां उन्होंने ब्रह्मलीन महंत महेंद्र नाथ जी महाराज की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और सनातन धर्म एक-दूसरे के पूरक हैं और हर भारतीय के मन में राष्ट्र प्रथम की भावना होनी चाहिए। जाति, क्षेत्र और भाषा से ऊपर उठकर देश की एकता के लिए काम करना जरूरी है। उन्होंने महंत महेंद्र नाथ जी के सेवा कार्यों को याद करते हुए कहा कि थारू जनजाति के बच्चों के लिए छात्रावास, विद्यालय, अस्पताल और अन्नपूर्णा भोजनालय जैसी सेवाएं उनकी महान विरासत हैं। उन्होंने कहा कि शक्तिपीठ देवीपाटन की आस्था भारत के साथ नेपाल तक फैली है।
शनिवार सुबह मुख्यमंत्री ने मां पतेश्वरी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर की गौशाला का दौरा किया, गायों को अपने हाथों से चारा और गुड़ खिलाया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इनपुट: प्रसार भारती शब्द
#योगीआदित्यनाथ #देवीपाटन #बलरामपुर #शक्तिपीठ #सनातन
