आयोग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी अरविंद आनंद के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया

कुशीनगर (उत्तर प्रदेश), 27 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली की चार सदस्यीय टीम ने निजी दौरे पर कुशीनगर में भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली का भ्रमण किया। आयोग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी अरविंद आनंद के नेतृत्व में पहुंची टीम ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर चीवर चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
इसके बाद टीम ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के इंटरप्रिटेशन सेंटर का दौरा किया और भगवान बुद्ध व कुशीनगर के ऐतिहासिक महत्व पर बनी डॉक्यूमेंट्री देखी।
इनपुट: प्रसार भारती शब्द
#Kushinagar #Buddha #ElectionCommission
