अवध विश्वविद्यालय में उद्घाटन, परिसीमन और 2027 चुनाव पर भी दिया बयान

अयोध्या, 28 नवंबर। अयोध्या के अवध विश्वविद्यालय में आयोजित पांचवें अंतरराष्ट्रीय नदी सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने किया। उन्होंने नदी संरक्षण के लिए सरकार के प्रयासों के साथ जनभागीदारी को भी जरूरी बताया।
मंत्री ने कहा कि लोग नदियों में स्नान के बाद कपड़े छोड़ देते हैं और पूजा सामग्री पॉलिथीन में भरकर विसर्जित करते हैं, जिससे नदियां प्रदूषित होती हैं। नदियों की स्वच्छता और संरक्षण के लिए लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता एनडीए सरकार के काम को समझती है और विपक्ष कितना भी एकजुट हो जाए, फिर बीजेपी की सरकार बनेगी। परिसीमन पर अखिलेश यादव के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि यह बढ़ती आबादी के अनुपात में निर्वाचन क्षेत्रों के निर्धारण की स्वाभाविक प्रक्रिया है। मुख्यमंत्री चेहरे पर उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव से पहले चेहरा घोषित नहीं करती, चुनाव के बाद विधायक दल अपना नेता चुनता है।
इनपुट: प्रसार भारती शब्द
#अयोध्या #नदीसम्मेलन #राजभूषणचौधरी #नदीसंरक्षण #जलशक्ति
