वॉशिंगटन। अमेरिका के एक जज ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के समर्थन वाले 1.8 अरब डालर के ‘एंटी वेपनाइजेशन’ फंड पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी है। साथ ही, प्रशासन को एक हफ्ते का समय दिया है कि वे शपथ-पत्र देकर यह बताएं कि यह फंड आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
वर्जीनिया के ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट के लिए अमेरिकी ज़िला अदालत की जज लियोनी ब्रिंकेमा ने इस फंड पर रोक लगाने का शुरुआती आदेश जारी किया था। जज ने पिछले हफ़्ते इस फंड पर अस्थायी रोक लगाई थी, जिसकी मियाद शुक्रवार को खत्म होने वाली थी।

