अमेरिका के बाद अब चीन ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने में मध्यस्थता का दावा किया है। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि चीन ने दोनों देशों के बीच तनाव कम करने में रचनात्मक भूमिका निभाई है। यह बयान ऐसे समय आया है जब क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयास जारी हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सात से दस मई के बीच संघर्ष हुआ था। दस मई को दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम हुआ था। तब से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम कराने का कई बार दावा कर चुके हैं।
