केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को देश से ड्रग्स के खतरे को जड़ से खत्म करने के लिए 31 मार्च से तीन साल के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की घोषणा की। नारको-कोआर्डिनेशन सेंटर (एनसीओआरडी) की 9वीं शीर्ष स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस सामूहिक अभियान के तहत नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ लक्ष्य निर्धारित कर कार्रवाई की जाएगी।

गृह मंत्री द्वारा घोषित तिथि के अनुसार, नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान नक्सलवाद को खत्म करने के लिए उनके द्वारा निर्धारित समय सीमा 31 मार्च के तुरंत बाद शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने अमृतसर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीब) कार्यालय का वर्चुअल उद्घाटन भी किया।
