रणबीर कपूर ने विदेश में रामायण का टीजर लॉन्च होने के बाद खुलासा किया कि उन्होंने चार साल पहले यह फिल्म ठुकरा दी थी।
मुझे याद है, जब नमित (मल्होत्रा) ने करीब 4 साल पहले मुझे यह पार्ट ऑफर किया था, तब मेरा पहला रिएक्शन था- ‘नहीं’। मुझे लगा कि मैं इसके लिए फिट नहीं हूं, मैं उतना अच्छा नहीं हूं और मैं इस रोल के साथ पूरी तरह न्याय नहीं कर पाऊंगा।

