पश्चिम एशिया में गहराते संकट के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को भारत की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जोर देकर कहा कि उभरती परिस्थितियों के प्रभाव से निपटने के लिए मध्यम से दीर्घकालिक तैयारी और त्वरित निर्णय लेने की प्रक्रिया सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने पश्चिम एशिया की स्थिति की निगरानी के लिए गठित अनौपचारिक अधिकार प्राप्त मंत्री समूह की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये बातें कहीं। आपूर्ति श्रृंखला व ऊर्जा सुरक्षा पर मंथन बैठक के दौरान मंत्री समूह ने विभिन्न क्षेत्रों पर पड़ने वाले प्रभाव का व्यापक जायजा लिया।

