रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया। परिवार के अनुसार, उन्होंने शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली।

रविवार दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार
कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार 29 मार्च, रविवार को मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान में दोपहर 3 बजे किया जाएगा। इससे पहले दोपहर 1:30 बजे हावेली, एलडी रुपारेल मार्ग पर श्रद्धांजलि सभा रखी गई है, जहां परिवार और करीबी लोग मौजूद रहेंगे।
कौन थे विजयपत सिंघानिया?
विजयपत सिंघानिया का जन्म 1938 में हुआ था और वे देश के प्रमुख उद्योगपतियों में गिने जाते थे। उन्होंने 1980 से 2000 तक रेमंड ग्रुप का नेतृत्व किया और टेक्सटाइल इंडस्ट्री में कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। वे सिर्फ बिजनेसमैन ही नहीं, बल्कि एक जुनूनी एविएटर भी थे।
