केंद्र सरकार ने देश में लॉकडाउन लगाने की किसी भी योजना से इनकार किया है और जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्पष्ट किया कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने देश के विभिन्न हिस्सों में फैल रही लॉकडाउन संबंधी चर्चाओं को सिरे से अफवाह करार दिया। जबकि राज्यसभा में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने भी आश्वस्त किया कि लॉकडाउन का कोई प्रस्ताव नहीं है। इसके बाद पश्चिम एशिया पर आयोजित दैनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस बात को जोर देकर दोहराया।

