सुनील गावस्कर अपने कॉलम में IPL 2026 के भावनात्मक उद्घाटन पर लिखते हैं। बेंगलुरु में भगदड़ पीड़ितों के सम्मान में उद्घाटन समारोह रद्द किया गया, जिसकी बीसीसीआई और केएससीए ने सराहना की।
यह उस टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत थी, जिसके बारे में उस समय समर्थकों और संदेह करने वालों की संख्या लगभग बराबर थी। इस बार बेंगलुरु फ्रेंचाइजी के उन युवा प्रशंसकों की स्मृति का सम्मान करने के लिए उद्घाटन समारोह नहीं होगा, जिन्होंने अपने चैंपियन खिलाड़ियों को बधाई देने की जल्दबाजी में हुई भगदड़ में जान गंवाई थी। उद्घाटन समारोह को रद कर उन प्रशंसकों की याद को सम्मान देने के लिए बीसीसीआइ पूरी तरह प्रशंसा का पात्र है।

