पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत शुक्रवार से हुई है और पहले ही दिन इस लीग में कुछ ऐसा हो गया जिससे ये लीग सवालों के घेरे में आ गई। सोशल मीडिया पर इसका जमकर मजाक उड़ रहा है।
इस मैच में लाहौर की टीम ने टॉस जीता और हैदराबाद को पहले गेंदबाजी करने के लिए बुलाया। हैदराबाद की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन कर रहे थे। ये टीम जब गेंदबाजी कर रही थी तब कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को हैरान भी कर दिया और हंसने को मजबूर भी।

