रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘डिफेंस फोर्सेस विजन 2047’ जारी किया, जिसका लक्ष्य 2047 तक भारतीय सेना को आधुनिक, बहु-आयामी और एकीकृत बल बनाना है। यह विजन तीनों सेनाओं में ‘ज्वाइंटनेस’, स्वदेशी तकनीक और नवाचार पर जोर देता है।

इसका मुख्य उद्देश्य भारत की आजादी के शताब्दी वर्ष (2047) तक सशस्त्र बलों को दुनिया की सबसे आधुनिक सेनाओं में से एक बनाना है। यह रोडमैप पिछले वर्ष मई में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए चार दिवसीय सैन्य संघर्ष के आठ महीने बाद आया है।
