अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना संग शादी के बाद उनकी लाइफ एकदम से बदल गई। आइए जानते हैं कि उनके जीवन में क्या-क्या बदलाव आए।

हाल ही में व्हील ऑफ फॉर्च्यून के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान अक्षय कुमार ने ये खुलासा किया है कि अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना संग शादी करने के बाद उनकी पर्सनल लाइफ में क्या-क्या बदलाव आए।
