वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2026 में केंद्रीय बैंकों की सोने की खरीद में 80% की भारी गिरावट आई, जो पिछले साल के मासिक औसत 27 टन के मुकाबले सिर्फ 5 टन रही। ऐसे में माना जा रहा है कि सोने के दाम गिर सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी में केंद्रीय बैंकों ने कुल सिर्फ 5 टन सोना खरीदा, जबकि पूरे 2025 में औसतन हर महीने 27 टन की खरीद हो रही थी। यानी खरीद की रफ्तार में तेज गिरावट देखने को मिली है।
WGC ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा?
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की एशिया-पैसिफिक सीनियर रिसर्च लीड मारिसा सलीम के मुताबिक
साल की शुरुआत में सोने की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव और मौसमी कारणों की वजह से कई केंद्रीय बैंकों ने फिलहाल खरीद धीमी कर दी। साल की शुरुआत अक्सर कई केंद्रीय बैंकों के लिए शांत अवधि होती है, जिससे खरीद के आंकड़ों पर असर पड़ सकता है।”
जियो पॉलिटिकल टेंशन के कारण बढ़ी कीमत
हाल के महीनों में भू-राजनीतिक तनाव और ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता के कारण सोने की कीमतों में रिकॉर्ड स्तर तक तेजी आई है। ऐसे में कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव होने पर रिजर्व मैनेजर अक्सर खरीद को कुछ समय के लिए टाल देते हैं।
