BPCL Brazil oil deal: भारत अपनी ऊर्जा रणनीति बदल रहा है, रूस पर निर्भरता कम कर रहा है। बीपीसीएल ब्राजील की पेट्रोब्रास से 780 मिलियन डॉलर में 12 मिलियन बैरल कच्चा तेल खरीदेगा। यह डील इंडिया एनर्जी वीक में साइन होगी, जो रूस से तेल आयात की कुछ हिस्सेदारी को ब्राजील से बदलेगी। भारत अब मध्य पूर्व, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका से तेल खरीदने पर जोर दे रहा है।

इंडिया एनर्जी वीक में साइन होगी डील
सरकारी बयान के मुताबिक, यह डील वित्त वर्ष 2027 के लिए है और यह 2026 के मुकाबले दोगुनी है। इस समझौते के जरिए भारत रूस से आने वाले तेल की कुछ हिस्सेदारी को ब्राजील के तेल से रिप्लेस करेगा। यह करार अगले हफ्ते होने वाले इंडिया एनर्जी वीक (India Energy Week) सम्मेलन के दौरान साइन किया जाएगा।
