अहमदाबाद में कांग्रेस सांसद शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे यशराज सिंह गोहिल ने अपनी पत्नी राजेश्वरी को गोली मारने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। यह घटना अहमदाबाद के बोडकदेव इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार, यशराज अपनी रिवॉल्वर चला रहे थे तभी गलती से गोली राजेश्वरी को लगी। इस घटना से पूरे अहमदाबाद में सनसनी फैल गई है।

ये घटना अहमदाबाद के बोडकदेव इलाके की है। यशराज अपनी पत्नी के साथ एनआरआई टावर में रहते थे। 2 महीने पहले ही राजेश्वरी से उनकी शादी हुई थी और दोनों विदेश यात्रा की योजना बना रहे थे। हालांकि, एक पल में दोनों की जिंदगियां तबाह हो गईं।
