सूरत में एक 31 वर्षीय महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते आत्मदाह कर लिया। उसका पति रंजीत साहा उसे बचाने के बजाय घटना का वीडियो बनाता रहा। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पति को क्रूरता और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच में पति के मोबाइल से वीडियो क्लिप मिली, जिससे उसकी संलिप्तता सामने आई।

प्रतिमादेवी नामक महिला ने चार जनवरी को यह आत्मघाती कदम उठाया और 12 जनवरी को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस निरीक्षक एसी गोहिल ने बताया कि इच्छापुर पुलिस थाने में 14 जनवरी को साहा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
