गाजियाबाद नगर निगम ने शहर की 15 प्रमुख सड़कों को प्रदूषण मुक्त करने की योजना बनाई है, जिस पर 80 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस पहल से सड़कों पर धूल और जाम की समस्या खत्म होगी। कच्चे फुटपाथों को पक्का किया जाएगा, ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी और घास व फूलदार पौधे लगाए जाएंगे। यह कार्य अक्टूबर से पहले पूरा होने की उम्मीद है, जिससे प्रदूषण में कमी आएगी और पानी की भी बचत होगी।

निगम के अधिकारियों ने गहन मंथन करने के बाद शहर की 15 सड़कों को पूरी तरह प्रदूषण करने का निर्णय लिया है। इस कार्य पर 80 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन सड़कों पर न तो धूल उड़ेगी और न जाम लगेगा। दावा किया गया है कि प्रदेश में पहली बार प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए इस तरह का कदम उठाया गया है।
