उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को अज्ञात नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें अपशब्दों का प्रयोग करते हुए लगातार फोन किया गया। भट्ट ने कैंट कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और साइबर सेल की मदद से नंबर का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस को दी तहरीर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि रविवार को अज्ञात नंबर से उन्हें अपशब्द का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने कहा कि कई बार समझाने पर भी कि ‘इस तरह की भाषा का प्रयोग करना गलत है’, के बाद भी लगातार उनके निजी मोबाइल नंबर पर फोन करके अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है।

