सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर कब्जा बनाए हुए है। रिलीज के 24वें दिन एक बार फिर से धुरंधर ने सुपरफास्ट स्पीड से धमाकेदार कलेक्शन करके दिखा दिया है।
रिलीज के 24वें दिन धुरंधर ने धुआंधार तरीके से नोट छापे हैं और हर किसी को हैरान किया है। आइए जानते हैं कि चौथे रविवार को धुरंधर ने कितने करोड़ का कारोबार किया है।

धुरंधर ने 24वें दिन किया इतना बिजनेस
अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इन दिनों दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाेदार तरीके से कमाई करती हुई आगे बढ़ रही है और रुकने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 24वें दिन भी धुरंधर ने अपना जलवा बरकरार रखा है और मोटी रकम छापी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार चौथे रविवार को धुरंधर ने 25 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
