मेक्सिको के ओक्साका राज्य में एक ट्रेन के पटरी से उतरने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 98 घायल हो गए। निजांडा शहर के पास हुई इस दुर्घटना में 250 लोग सवार थे। राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने घायलों की मदद के लिए अधिकारियों को भेजा है। इंटरओशनिक ट्रेन, जो 2023 में शुरू हुई थी, मेक्सिको के महत्वपूर्ण इंटरओशनिक कॉरिडोर प्रोजेक्ट का हिस्सा है। अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने जांच शुरू कर दी है।
मामले की जांच शुरू
राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने एक्स पर कहा कि घायल हुए पांच लोगों की हालत गंभीर है और बताया कि मारे गए लोगों के परिवारों की मदद के लिए सीनियर अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। मेक्सिको के अटॉर्नी जनरल के ऑफिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

