भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर भारत में कोल्ड वेव की स्थिति 28 दिसंबर तक बनी रह सकती है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी है, जिससे विजिबिलिटी कई जगहों पर 50-100 मीटर तक सिमट गई है। राजस्थान में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि कुछ जगहों पर हल्की राहत मिली है।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी
इससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। वहीं, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी ने सर्दी को और तीव्र कर दिया है।
दिल्ली-यूपी में छाया कोहरा