विष्णु चालीसा में भगवान विष्णु की महिमा और उनके अवतारों का वर्णन किया गया है। विधि-विधान से और श्रद्धापूर्वक इसका पाठ करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि आती है और दरिद्रता दूर होती है। ऐसे में चलिए पढ़ते हैं विष्णु चालीसा के पाठ की विधि और इससे मिलने वाले लाभ।

विष्णु चालीसा पाठ की विधि
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और पीले रंग के वस्त्र धारण करें।
भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाएं।
भगवान विष्णु की पूजा में उन्हें पीले फूल, फल और तुलसी दल अर्पित करें।
इसके बाद एकाग्र मन से विष्णु चालीसा का पाठ करें।
अंत में भगवान विष्णु की आरती करें।
विष्णु चालीसा पाठ के लाभ
श्रद्धापूर्वक विष्णु चालीसा का पाठ करने से साधक को भगवान विष्णु की कृपा मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
साधक को सभी प्रकार के भय से मुक्ति मिलती है और मानसिक शांति का अनुभव होता है।
विधि-विधान से विष्णु चालीसा का पाठ करने से साधक को भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी कृपा की प्राप्ति होती है। जिससे आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं और घर में बरकत आती है।
जो भक्त रोजाना या गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा में विष्णु चालीसा का पाठ करता है, उसे जाने-अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिल जाती है और वह मोक्ष के मार्ग पर अग्रसर होता है।
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, अगर आपकी कुंडली में गुरु (Jupiter) ग्रह की स्थिति कमजोर है, तो ऐसे में आपको विष्णु चालीसा के पाठ से काफी लाभ मिल सकता है। जिससे व्यक्ति का दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकता है।
