डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत हर विधानसभा क्षेत्र में 10-10 प्रतिमाएं संवारी जाएंगी

हरदोई (उत्तर प्रदेश), 27 नवंबर। हरदोई जिले में महापुरुषों की प्रतिमाओं को संवारने का काम शुरू हो रहा है। प्रदेश सरकार की डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत जिले की आठों विधानसभा सीटों में कुल 80 स्थल चुने गए हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में 10-10 प्रतिमाओं का नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण होगा।
जनप्रतिनिधियों ने किया भूमि पूजन
सभी 80 स्थलों पर जनप्रतिनिधियों ने भूमि पूजन और शिलान्यास किया। सदर के मानपुर गांव में राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल, शाहाबाद के किलकिल गांव में राज्यमंत्री रजनी तिवारी और सांडी के करीमनगर जलालपुर में विधायक प्रभाष कुमार ने शुरुआत की। संडीला, बालामऊ, गोपामऊ, सवायजपुर और बिलग्राम-मल्लावां में भी कार्यक्रम हुए।
जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव ने बताया कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर समेत अन्य महापुरुषों की प्रतिमाएं संवारी जाएंगी, ताकि उनके विचार और योगदान नई पीढ़ी तक पहुंचें।
इनपुट: प्रसार भारती शब्द
#Hardoi #UttarPradesh #Ambedkar
