काठमांडू। भारत से लगने वाली सीमा पर विवाद के जो मसले हैं नेपाल उन्हें बातचीत, ऐतिहासिक समझौतों और मानचित्रों के आधार पर सुलझाने के लिए तैयार है। यह बात नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने बुधवार को देश की संसद में कही है।

नेशनल असेंबली में सांसदों के प्रश्नों के उत्तर में खनाल ने कहा, मई में संसद में दिए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के भाषण में सीमा मसले पर कही गई बातों की विदेश मंत्रालय ने देश को जानकारी दी है।
बातचीत से सुलझेगा मामला
खनाल ने कहा, नेपाल सरकार सीमा मामलों को सुलझाने के लिए भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार है। ऐसा वह दोनों देशों के लोगों के भावनात्मक और संवेदनशील संबंधों को ध्यान में रखकर करना चाहती है।
