नई दिल्ली। जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची बुधवार देर शाम नई दिल्ली पहुंची। गुरुवार को उनकी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिखर बैठक होगी। दोनों नेता 16वें भारत-जापान सालाना सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे, जिसे मौजूदा वैश्विक उथल-पुथल के बीच बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भारत रवाना होने से पहले जापानी प्रधानमंत्री ने कहा था, “अंतरराष्ट्रीय स्थिति तेजी से अनिश्चित होती जा रही है, ऐसे समय में जापान के साथ मौलिक मूल्यों और सामरिक हितों को साझा करने वाले भारत के साथ सहयोग पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। इस यात्रा के माध्यम से मैं प्रधानमंत्री मोदी के साथ आर्थिक सुरक्षा, निवेश और नवाचार के क्षेत्र में ठोस सहयोग को आगे बढ़ाना चाहती हूं।”
