जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वेतन व भत्ता घोटाले का बड़ा मामला सामने आया है। इस घोटाले की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मुख्य आरोपित आरक्षक गिरीश राय ने पिछले चार माह में अपने वेतन खाते में हर माह लगभग 20 से 30 लाख रुपये जमा कराए।
इस प्रकार पांच माह में उसके खाते में लगभग 1.2 करोड़ रुपये जमा हुए। इस असामान्य भुगतान पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की ऑडिट टीम की नजर गई, जिससे पूरे घोटाले का राजफाश हुआ। मामले में पुलिस ने रविवार को तीन आरोपितों गिरीश, राजकुमार कतलम और हेमंत मैथ्यू को गिरफ्तार कर लिया है।

