नई दिल्ली। 2 जुलाई के कारोबारी सत्र में आईटी शेयरों (IT Shares) में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है और निफ्टी आईटी इंडेक्स 4 फीसदी तक चढ़ गया है। इंफोसिस (Infosys Share Price) 5 फीसदी की बढ़त के साथ निफ्टी का टॉप गेनर स्टॉक है। इसके अलावा, एचसीएल टेक, टीसीएस और टेक महिंद्रा के शेयर भी 3 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
दरअसल, पिछले कुछ महीनों से आईटी शेयरों में लगातार दबाव देखने को मिल रहा है, खासकर एआई के बढ़ते प्रभाव से आईटी कंपनियों की ग्रोथ को लेकर निवेशकों के बीच घबराहट बनी हुई है। लेकिन, बड़ी गिरावट के बाद आईटी शेयरों में रिलीफ रैली भी आ रही है। ऐसे में सवाल है कि क्या अब आईटी स्टॉक्स में पैसा लगाना चाहिए?

