काबुल। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह रूप लेता हुआ नजर आ रहा है। इसी बीच बुधवार को अफगानिस्तान की तालिबान सेना ने पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों पर ताजा हवाई हमले किए। जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ISIS के ठिकानों पर हमले किए, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है।
बता दें कि अफगानिस्तान की तरफ से ये हमला ऐसे समय में किया गया है, जब अभी हाल में ही पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के अंदर हवाई हमले किए थे। उस हमले में कम से कम 28 आम नागरिकों की मौत हो गई थी।

