ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बेहद दहेज क्रूरता का बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। ग्वालियर के ठाठीपुर थाना क्षेत्र के न्यू मेहर कॉलोनी में गर्भवती नवविवाहिता निशा राठौर को दहेज के लिए प्रताड़ित कर जबरन तेजाब पिला दिया गया। इलाज के दौरान निशा की मौत हो गई और उसके गर्भ में पल रहा शिशु भी कोख में ही मर गया।
पुलिस ने मृतका के पति गजेंद्र राठौर, सास उषा राठौर और ननद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने सात दिनों की गहन जांच और निशा के मौत से पहले वायरल हुए भावुक वीडियो के आधार पर यह कार्रवाई की।

