वडोदरा। वडोदरा के टंडलजा इलाके में पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी सांसद यूसुफ पठान द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा करने और दबाव बनाने का मामला गुजरात हाई कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में हाई कोर्ट ने यूसुफ पठान को 4 हफ्ते का समय दिया है।
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए कोर्ट ने कहा कि जमीन पर 2014 से अवैध रूप से कब्जा है। आप जितनी देर करेंगे, आपको उतना ही ज्यादा जुर्माना भरना होगा। यूसुफ पठान ने हाई कोर्ट के सिंगल जज के फैसले के खिलाफ डबल जज बेंच के सामने अपील की है।

