नई दिल्ली। देश में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के बीच बेरोजगारी की दर मई, 2026 में घटकर 5.5 प्रतिशत रह गई, जो एक साल पहले 5.6 प्रतिशत थी। सोमवार को जारी आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) से यह जानकारी मिली। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की तरफ से जारी सर्वेक्षण आंकड़ों के मुताबिक, बेरोजगारी दर सालाना आधार पर भले ही कम हुई है लेकिन अप्रैल, 2026 के 5.2 प्रतिशत के मुकाबले इसमें कुछ बढ़ोतरी हुई है। सर्वेक्षण के मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दर मई में बढ़कर 5.1 प्रतिशत हो गई, जो अप्रैल में 4.6 प्रतिशत थी।
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
वहीं, शहरी बेरोजगारी दर घटकर 6.4 प्रतिशत रह गई, जो अप्रैल में 6.6 प्रतिशत थी। सालाना आधार पर शहरी बेरोजगारी दर में 0.5 प्रतिशत अंक की गिरावट दर्ज की गई है। सर्वेक्षण के अनुसार, मई, 2026 में 15 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों की श्रम बल भागीदारी दर (एलएफपीआर) घटकर 54.4 प्रतिशत रह गई, जो अप्रैल में 55 प्रतिशत थी।

