नई दिल्ली। मैदान पर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जरूरत पड़ने पर विपक्षी टीम के प्लेयर्स को मुंह तोड़ जवाब भी दे सकते हैं। कई मौकों पर वह इसकी बानगी भी दे चुके हैं। ताजा मामला सोमवार, 15 जून का है।
विवाद, तनातनी और धक्का-मुक्की
श्रीलंका ए और और इंडिया ए के बीच ट्राई सीरीज का मुकाबला ड्रॉ रहा। सुपर ओवर में श्रीलंका ने भारत को 7 रन से शिकस्त दी। इसके बाद भारतीय बल्लेबाज वैभव और सूर्यांश शेडगे पवेलियन लौट रहे थे। इसी बीच श्रीलंकाई प्लेयर्स ने स्लैज करना शुरू कर दिया।

