नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि उन्होंने देश की आयातित जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता को कम करने के लिए 100 प्रतिशत एथेनॉल ईंधन के इस्तेमाल को मंजूरी दी है। यह कदम वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों की ओर तेजी से बढ़ने के उद्देश्य से उठाया गया है।
नितिन गडकरी नागपुर में राजग सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा- ‘कल रात आठ बजे मैंने 100 प्रतिशत एथेनॉल के इस्तेमाल को कानूनी तौर पर मंजूरी देने वाली फाइल पर हस्ताक्षर किए।’

