ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) पर सोमवार सुबह ऐतिहासिक क्षण दर्ज किया गया। लखनऊ से इंडिगो की पहली कॉमर्शियल फ्लाइट सुबह 8:05 बजे एयरपोर्ट पर उतरी। एयरपोर्ट की सीईओ नीतू सामरा ने यात्रियों का फूलों का गुलदस्ता देकर पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। हालांकि, इस बीच कुछ यात्रियों को एयरपोर्ट से बाहर जाने के लिए टैक्सी न मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

प्रबंधन ने कहा- मील का पत्थर
यह नोएडा एयरपोर्ट का पहला कॉमर्शियल ऑपरेशन है, जो दिल्ली-एनसीआर को नया उड़ान हब देगा। शुरुआती चरण में इंडिगो लखनऊ, बेंगलुरु, हैदराबाद आदि शहरों के लिए उड़ानें संचालित करेगी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने इसे क्षेत्रीय विकास और यातायात सुविधा के लिए मील का पत्थर बताया है।
