नई दिल्ली। हैदराबाद के सनतनगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला पायलट ने जिम के फिटनेस ट्रेनर और उसकी प्रेमिका पर यौन उत्पीड़न और पीछा करने (Stalking) का गंभीर आरोप लगाया है।
दरअसल, महिला ने कुछ महीने पहले जिम ज्वाइन की थी। महिला ने पताया कि जिम ट्रेनर जान-पहचान का फायदा उठाते हुए, कई बार ‘वन-नाइट स्टैंड’ (शारीरिक संबंध बनाने) की मांग की। उसने मुझे इंस्टाग्राम पर भी फॉलो किया और अश्लील मैसेज भेजा।

