नई दिल्ली। यूक्रेन तेल ठिकानों और उसके ढांचे पर ड्रोन हमले कर रूस को लगातार नुकसान पहुंचा रहा है। शनिवार-रविवार रात ड्रोन हमलों से यूक्रेन ने रूस की एक रिफायनरी, तेल पाइपलाइन, आयल पंपिंग स्टेशन और तेल भंडार को नुकसान पहुंचाया है। इन हमलों से बड़े हिस्से में आग लग गई जिस पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
यूक्रेनी सेना ने बताया ड्रोन हमले में वोल्गा नदी के किनारे बनी सारातोव आयल रिफायनरी को निशाना बनाया गया। इससे रिफायनरी परिसर के बड़े हिस्से में आग लग गई। इसी प्रकार से किरोव क्षेत्र में स्थित लाजारेवो पंपिंग स्टेशन पर भी यूक्रेन के ड्रोन हमले में भीषण आग लगने की सूचना है।

