फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर जिले के थाना मखू के अंतर्गत पड़ते हरिके पुल पर रात्रि ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान से कुछ अज्ञात लुटेरों ने उसकी सर्विस राइफल छीन कर फरार हो गए।
जवान द्वारा जब विरोध बताया गया तो युवकों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल होमगार्ड जवान को फरीदकोट के गुरु गोविंद सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य साधन के माध्यम से लुटेरों की पहचान की जा रही है। घटना रात्रि 2:00 बजे की बताई जा रही है। घायल की पहचान 52 वर्षीय सुखविंद्र सिंह के रूप में हुई है। उसकी सर्विस एसएलआर में 10 कारतूस थे।

