नई दिल्ली। आईपीएल 2026 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रूप में पहली फाइनलिस्ट टीम मिल गई है। रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली आरसीबी ने मंगलवार को धर्मशाला में खेले गए पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस को 92 रन से मात दी। गत चैंपियन आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल फाइनल में प्रवेश किया।
गुजरात टाइटंस अभी लीग से बाहर नहीं हुआ है। शुभमन गिल के नेतृत्व वाली जीटी के पास फाइनल में पहुंचने का एक और मौका है। उसे अब दूसरे क्वालीफायर में एलिमिनेटर विजेता से भिड़ना होगा।
बता दें कि गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। आरसीबी ने कप्तान रजत पाटीदार (93*) की तूफानी पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 254 रन बनाए। आईपीएल प्लेऑफ में यह सबसे बड़ा स्कोर रहा। जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 19.3 ओवर में 162 रन पर ढेर हो गई।

