नई दिल्ली। सुनील दत्त हिंदी सिनेमा के वो कलाकार थे, जिन्होंने लंबे समय तक बड़े पर्दे पर राज किया था। एक दमदार अभिनेता के तौर पर फैंस के दिलों पर राज करने वाले सुनील साहब का निधन 21 साल पहले आज ही के दिन हुआ था।
सुनील दत्त की डेथ एनिवर्सरी के मौके पर अभिनेता संजय दत्त ने अपने पिता को याद किया है और हर बार की तरह इस बार भी एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें सुनील और संजय की कुछ अनसीन तस्वीरें शामिल हैं, आइए एक नजर संजू बाबा के इस पोस्ट पर डाली जाए।

