नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित सुलह को अब्राहम समझौते से जोड़ते हुए कहा है कि खाड़ी और इस्लामिक देशों को इजरायल के साथ रिश्ते सामान्य करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। दोनों पक्षों के बीच 14 बिंदुओं वाले समझौता मसौदे पर सहमति बनाने के लिए कतर में बातचीत चल रही है।
इस बीच, ईरान ने दावा किया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान 32 मालवाहक जहाज और पांच तेल टैंकर होर्मुज स्ट्रेट पार कर गए हैं। खाड़ी में समझौते की उम्मीद बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में चार प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। तेल के दाम दो सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गए और 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गए।

